Site icon The Ujala

महाकुंभ में अफवाह के बाद भगदड़, एक दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे लोग, 30 की मौत

महाकुंभ में अफवाह के बाद भगदड़, एक दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे लोग, 30 की मौत

प्रयागराज। महाकुंभ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब तक 30 लोगों के मरने की सूचना आ रही है। करीब 50 लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। सूचना पर तुरंत एम्बुलेंस पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक अफवाह के कारण भगगड़ मच गई। लोग भागने लगे। इस दौरान कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए। भीड़ के चलते लोग एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़े। दबने और अफनाहट से 30 लोगों की जान चली गई। 50 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। देर रात से ही संगम तट पर भीड़ रही। इस दौरान एक अफवाफ ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर कर दिया। श्रद्धालु भीड़ में लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे। अभी प्रशासन की ओर से मरने वालों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों में बच्चे बुगुर्ग से लेकर महिलाएं भी शामिल हैं। हालत को नियंत्रण में कटने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है।

यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/pm-inaugurates-38th-national-games-in-uttarakhand/

Exit mobile version