यूपी के एटा में हैवानियत की हदें पार, तीन साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

Photo of author

By Jyoti

यूपी के एटा में हैवानियत की हदें पार, तीन साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

यूसीसी लागू होने के बाद अवैध

उत्तर प्रदेश के एटा में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां चाचा ने भतीजी के साथ रिश्ते को शर्मशार कर दिया। उसने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की मां को इस बात को जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश कर रही है। एटा में चाचा की हैवानियत ने हर किसी को झकझोर दिया है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने घर में ले गया। वहां कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी के दुष्कर्म किया। जब बच्ची घर पहुंची तो वो बेसुध थीं उसकी मां ने कुछ पूछा तो वो बता नही पा रही थी। इसके बाद उन्हें दुष्कर्म का आभास हुआ। महिला ने बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक बच्ची को मेडिकल जांच के लिया भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हाल को में 5 साल की बच्ची के साथ हुआ था दुष्कर्म का प्रयास

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। आरोपी ने बच्ची को अपने घर में चॉकलेट का लालच देकर बुलाया था। उसके बाद दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने रोते हुए घर आकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था

यह खबर जरूर पढ़े-  https://theujala.com/after-the-implementation-of-ucc-the-children-of-illegal-marriages-will-also-get-a-share-in-the-property/

Leave a Comment