उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ने उपस्थित लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देवभूमि आज दिव्य हो उठी है। खिलाड़ी बद्रीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लेकर खेल रहे हैं।
युवाओं में सामर्थ्य झलक रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था में स्पोर्टस की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत तीसरी अर्थव्यस्था बनने को और अग्रसर है। मोदी के कहा कि पिछले 10 साल में स्पोर्ट्स का बजट तीन गुना बढ़ा है। पिछली सरकार खेल को इतना अवसर नहीं दिया। आज के समय में स्पोर्ट को बढ़ावा देने की आवश्कता है। हमारे खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। देश की पहली स्पोर्ट यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है। कहा कि हांकी के पुराने गौराशाली दिन वापस लौट रहे है। प्रधानमंत्री मोदी ने यूसीसी लागू होने को ऐतिहासिक बताया। कहा कि यह लोकतंत्र की मजबूती में महत्पूर्ण साबित होगा।
2036 में ओलंपिक के मेजबानी की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहा कि हमारी कोशिश है कि 2036 में होने वाला ओलंपिक इस बार भारत में हो। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। यह खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इससे अर्थव्यस्था को गति मिलेगी। आयोजन स्थल के आसपास निर्माण, होटल, परिवहन, टूरिज्म को फायदा मिलेगा। कहा कि हमारे खिलाड़ी हमेशा बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं। यदि भारत में ओलंपिक होता है तो वह भारत को नए शिखर पर ले जायेगा।
प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया पर दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में फिटनेस को लेकर हर कोई परेशान है। मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इससे हर वर्ग के लोग प्रभावित हैं। यह बीमारी का घर है। फिट रहने के लिए हर किसी को मेहनत करनी चाहिए। खेल स्वस्थ रखने का अच्छा माध्यम है। बच्चों को खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से फिट इंडिया आ आह्वान किया।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/7-dead-80-injured-as-65-feet-high-platform-collapses-during-jain-communitys-nirvana-in-baghpat/