अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- चुनाव में राजनीतिक जुगलबंदी नहीं चलेगी

Photo of author

By Deepak Yadav

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- चुनाव में राजनीतिक जुगलबंदी नहीं चलेगी
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आप आमने सामने है। वोटरों को साधने के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला, कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही जुगलबंदी से पर्दा हट जायेगा।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकलुभावन वादा केवल छलावा है। हकीकत में ऐसा कुछ नही है। सही बात तो ये है कि दिल्ली में कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए उतार रही है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोग दिल्ली के लोगों को बड़े बड़े सपने दिखा रहे है। जब उनकी सरकार थी तो कभी जनता को समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। आज जनता नकार दिया है तो केजरीवाल को हटाने की साजिश रच रहे हैं।

मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मुकदमा

दिल्ली की मुखमंत्री आतिशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। हालांकि आप ने इसे राजनीतिक वैमनश्यता करार दिया है। गौरतलब ही कि दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। 8 को चुनाव परिणाम जारी होगा।

यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/what-is-sanatana-dharma-know-its-importance/

1 thought on “अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- चुनाव में राजनीतिक जुगलबंदी नहीं चलेगी”

Leave a Comment