दिल्ली में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, भाजपा को दिए जीत का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। दिल्ली में इस बार कमल जरूर खिलेगा। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि फिर आएंगे और जनता कह रही है कि फिर खाएंगे। आप आदमी पार्टी ने दिल्ली को हर मौसम में आपदा बना दिया है। शीशमहल पर भी मोदी ने तंज कसा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा को जीत का मंत्र दिया। कहा कि हर बूथ पर पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ना है। कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।
दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की झूठ से ऊब चुकी है। कांग्रेस ने भी दिल्ली की जनता को लूटने के शिवा कुछ नहीं किया। अब हार करीब देख दिनों पार्टियां नई नई घोषणाएं कर रही हैं। लेकिन जनता इस बार बहकावे में नहीं आने वाली है।