बरेली में प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान प्रेमी की कर दी हत्या

Photo of author

By Jyoti

बरेली में प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान प्रेमी की कर दी हत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अपने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि प्रेमी महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इससे तंग आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। प्रेमी से मिलने जाने के दौरान महिला ने अपने पति को नशीली दवा देकर सुला दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

30 जनवरी को बरेली जिले के घूर समसपुर के कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद का शव बरामद किया गया था। मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी महिला रवीना और उसके पति इदरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक की पत्नी ने बताया था कि रवीना का इसके पति के साथ अवैध संबंध थे। इस वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि इकबाल और रवीना के बीच प्रेम संबंध थे। महिला प्रेमी के दबाव बनाने से मानसिक रूप से परेशान थी। इस कारण उसने प्रेमी को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

29 जनवरी को प्रेमी इकबाल ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान महिला ने अपने पति को चाय में नशीली दवा मिला दी। जब पति गहरी नींद में सो गया तो महिला प्रेमी से मिलने पहुंच गई। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिला ने प्रेमी के हाथ और पैर दबा दिए। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्रेमी के घर के पास फेंक दिया।

कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देता था इकबाल

महिला ने बताया कि इकबाल से काम के सिलसिले में मुलाकात होने लगी थी। इस दौरान नजदीकियां बढ़ने लगीं। नंबर का आदान प्रदान भी हो गया। इकबाल फोन करने लगा। एक दिन इकबाल ने मिलने के बहाने बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बातचीत का ऑडियो वायरल करने की धमकी की। इसके बाद हमेशा संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इससे तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया।

यह खबर जरूर पढ़े-https://theujala.com/us-military-plane-carrying-104-indians-lands-at-amritsar-airport/

Leave a Comment