इंदौर (मध्य प्रदेश) : – ड्रग तस्करी के मामले में इंदौर पुलिस ने बड़ी करवाई की है। एक 20 साल की युवती श्रुति और उसके साथी निलंबित जेल प्रहरी दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती श्रुति लेडी डॉन के नाम से प्रसिद्ध है। दोनों आरोपियों के पास से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस ने नशीले प्रदार्थों की तस्करी में प्रयोग की जा रही कार भी जब्त कर ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने के जुटी है कि ब्राउन शुगर और ड्रग कहां से लाई जा रही थी और किसको डिलिवरी देनी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रहरी दीपक यादव पर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। दीपक सस्पेंड होने के बाद से अपने रिश्तेदारी में रहता था। वहीं से उसका संपर्क लेडी डॉन से हुआ। उसके बाद दोनों मिलकर नशे के कारोबार में लिप्त हो गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पार्टियों में ठुमके लगाती थी लेडी डॉन
लेडी डॉन की जान पहचान बड़े बड़े लोगों से थी। वह हाई प्रोफाइल पार्टियों में जाती थी और ठुमके लगाती थी। उसके खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से पूछताछ कर रही है।
नशे के कारोबार में अन्य सरगनाओं के भी शामिल होने की आशंका
नशे के कारोबार का तार बहुत दूर दूर तक जुड़ा होता है। अक्सर पुलिस की करवाई में इसका खुलासा होता रहता है। एक आरोपी पकड़ा जाता है तो वहीं से मेन सरगना की तस्दीक होती है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक कई लोग पकड़े जाते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की इस दोनों आरोपियों के भी तार कई जगहों से जुड़े हो सकते हैं। अब पुलिसिया पूछताछ के बाद ही इसका सही पता चल पाएगा।
कुछ खास :-https://theujala.com/asaram-bapu-gets-bail-but-will-not-be-able-to-come-out-of-jail/
Video Credit :- https://www.bhaskar.com/