केरल में मानवता शर्मशार, नाबालिग से 62 लोगों ने किया दुष्कर्म, 14 लोगों को भेजा जेल
केरल | केरल के पथानामथिट्टा जिले में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यह एक दलित नाबालिग लड़की के साथ 62 लोगों ने दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा हुआ तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने अभी तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 2 साल से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे। पीड़िता की शिकायत के अनुसार जांच में दुष्कर्म के कई साक्ष्य मिले हैं। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन लिया है। आयोग ने तीन दिन के अंदर करवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। महिला आयोग ने खुद भी केस दर्ज कराया है।
दुष्कर्म का मामले का खुलासा बाल कल्याण समिति की ओर से आयोजित काउंसिलिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद जांच के लिए कमेटी गठित की है। आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया। अब मामले में विस्तृत जांच चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
बता दें कि केरल में आए दिन इस तरह कि घटना होती रहती है। आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म को वारदात को अंजाम देते हैं। करवाई के बाद भी मामले थम नहीं रहे है। महिला आयोग ने इस तरह के मामले में कड़ा एक्शन लेने को कहा है।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/threatened-to-kill-a-man-in-mahakumbh-is-now-asking-for-forgiveness/