सेना दिवस पर प्रधानमंत्री में राष्ट्र को तीन युद्धपोत किया समर्पित, भारत की ताकत देख दुश्मन देशों में खलबली

भारत की नौसना लगातार मजबूत हो रही है। अब दुश्मन भारत की ताकत देखकर थर थर कांप रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तीन नए युद्धपोत सौंपकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को ऊंचा किया है। तीनों युद्धपोत में आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर शामिल है।
बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पहुंचे। वहां उनके गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 जनवरी का दिन बहुत खास है। खासकर यह दिन सेना को समर्पित है। मैं देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले जाबांजों को नमन करता हूं। आज उन्ही के त्याग और बलिदान के बदौलत देश खुले में सांस ले रहा है। आज भारत को तीन नए युद्धपोत मिलने से नौसना की ताकत बढ़ी है। यह हमारे आत्मनिर्भर भारत को और मजबूत करेगा। भारत विस्तारवाद की नीति का कड़ा विरोध करता है। हम विकासवाद को भावना से काम करते हैं। भारत जल, थल, नभ तीनों जगहों पर अपने आप को सुरक्षित कर रहा है। इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।
नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि तीन नए युद्धपोत मिलने से भारत की शक्ति मजबूत हुई है।हमारी कोशिश है कि भारतीय नौसेना की क्षमता का लगातार विकास हो। राष्ट्र सर्वोपरि है, इसलिए भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी कामनकर रहे हैं। आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बढ़ी है। आज कई देश भारत की ताकत देखकर हैरान हैं।
आईएनएस सूरत की दुनिया में विध्वंसक जहाजों में पहचान
आईएनएस सूरत दुनिया के बड़े और खतरनाक जहाजों में शामिल है। यह दुश्मन के जहाज को पलक झपकते भर में नास्तनाभूत कर सकता है। इस जहाज को बनाने में अधिकतर भारतीय सामग्री का प्रयोग किया गया है। यह आधुनिक हथियारों से पूरी तरह लैस है। इस जहाज के बड़े में शालिम होने के बाद दुश्मनों में खलबली मच गई है।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/on-the-first-amrit-snan-of-mahakumbh-crores-of-devotees-took-a-dip-of-faith-on-a-rare-coincidence/
1 thought on “सेना दिवस पर प्रधानमंत्री में राष्ट्र को तीन युद्धपोत किया समर्पित, भारत की ताकत देख दुश्मन देशों में खलबली”