Site icon The Ujala

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान पर, दुर्लभ संयोग पर करोड़ों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान पर, दुर्लभ संयोग पर करोड़ों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज | प्रयागराज आस्था के रंग में रंग गया है। हर दिन भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। घाट पर कड़के की ठंड में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। आज महाकुंभ का पहला अमृत स्नान हो रहा है। देश विदेश के कोने कोने से भक्त पहुंचे हुए हैं। सबका उत्साह देखते बन रहा है। 1 बजे तक 1 करो 40 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बन गए थे। मेले की सजावट हर किसी को आकर्षित कर रही है। चारों ओर धार्मिक गूंज सुनाई दे रही है। प्रयागराज में सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ के आसपास भक्त स्नान कर चुके थे। कड़के की ठंड का कोई असर उनपर नही था। यूं कहें तो आस्था के आगे ठंड बौना बन गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर सभी भक्तों को मकर संक्रांति की बधाई दी।

जापान ने आईं योगमता ने भी अमृत स्नान किया

यूपी के प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने जापान से योगमाता भी पहुंची हुई हैं। उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों की सराहना की। कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे महाकुंभ में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद भी दिया

मेला क्षेत्र में नाम बदलकर पहुंच गया युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में

महाकुंभ मेला क्षेत्र में मंगलवार को नरसिंहानंद के अखाड़े में एक संदिग्ध युवक मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का नाम अयूब है। वह नाम बदलकर अखाड़े में पहुंचा था। उसने अपना नाम आयुष बताया था। पकड़े जाने के बाद वह महंत यति नरसिंहानंद से मिलने की जिद करने लगा। हालांकि उसे मिलने नहीं दिया गया। बता दें कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। ड्रोन से चप्पे चप्पे पर पहरा है। परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/arvind-kejriwal-hits-out-at-bjp-and-congress/

Exit mobile version