Site icon The Ujala

नियमों को ठेंगा दिखाकर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन और ई रिक्शा, बन रहे हादसे का कारण

नियमों को ठेंगा दिखाकर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

संदना (सीतापुर)।‌ दरअसल जनपद में ओवरलोड वाहनों की भरमार चल रही है। वहीं साथ ही यूनिट रामगढ़ द्वारा फैक्ट्री से काफी दूर सेंटर बनाएं गए। जो कि सेंटरों से रोजाना सिधौली मिश्रिख मेन मार्ग कस्बों से होकर डालमिया रामगढ़ फैक्ट्री को ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली , ट्रक वाहन हादसों को न्योता देते हुए निकल रहें हैं। इन कारणों से कस्बों बस्ती में भारी जाम में लोग घंटों फंसे रहते हैं। वहीं इन वाहनों के कारण से सड़क दुघर्टनाएं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कभी-कभी तो ये ओवरलोड वाहन सड़क पर दोनों पट्टीयों के आवागमन को बाधित कर देते हैं। और जाम के चलते सड़क पर दोनों तरफ लंबी कतारें घंटों तक लगी रहती है।

यह इतना सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे से होता रहता है। और वाहन कम जगहों पर नियम-कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए फर्राटे भरते निकल जाते है। अब सवाल तो यह उठता है। कि क्या यह कारनामा पुलिस प्रशासन के संरक्षण में चल रहा है। या फिर इन बातों को लेकर पुलिस प्रशासन अनजान हैं। वहीं डालमिया चीनी मिल रामगढ़ से संदना थाना व रामगढ़ पुलिस चौकी चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। फिर भी ओवरलोड वाहनों को लेकर पुलिस कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

संदना कस्बे के हाल-बेहाल

एक तरफ ओवरलोड वाहनों का कहर वहीं दूसरी तरफ संदना कस्बे में दौड़ रहे ई-रिक्शा। देखा जाए तो ई-रिक्शा की संख्या संदना कस्बे में इतनी बढ़ी गई है। कि लोगों का आना-जाना व निकलना मुश्किल हो जाता हैं। वहीं लोगों का यह भी कहना है। कि कस्बे में सड़क दुघर्टनाओं का कारण ई-रिक्शा ही है। जो कि कम जगहों वाली गलियों में भी ई-रिक्शा दौड़ रहे है।

कुछ खास :-https://theujala.com/up-d-el-ed-the-process-of-nomination-will-start-soon-keep-these-documents-ready/

Exit mobile version