Site icon The Ujala

दिल्ली में सियासी लड़ईया, प्रवेश वर्मा का आरोप- अरविंद केजरीवाल वोट के बदले बंटवा रहे नोट

दिल्ली में सियासी लड़ईया, प्रवेश वर्मा का आरोप- अरविंद केजरीवाल वोट के बदले बंटवा रहे नोट

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को 10 से भी कम दिन बचे हैं। सियासी गलियारों में सत्ता काबिज करने के लिए तरह तरह के मंथन चल रहे हैं। आरोप प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इधर, भाजपा के नई दिल्ली के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर वोट के बदले नोट बांटने का आरोप लगाते है। प्रवेश वर्मा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सत्ता हासिल करने के लिए कैलेंडर में 500-500 रुपए बंटवा रहे हैं।

उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस से की है। प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जनता को लुभाने के लिए पैसे बांट रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि इस बार जनता ने उनकी पार्टी को जाकर दिया है। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के पैसे बांटने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस मामले में अभी तक आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। भाजपा ने इस बार नई दिल्ली सीट पर उन्हे उतारा है। उनकी टक्कर दिल्ली के बड़े नेता से होगी। यह सीट भाजपा और आप दोनों के लिए बहुत जरूरी है। चुनाव के अंतिम दिनों के जोर शोर से प्रचार का दौर चल रहा है। दिनों पार्टियों अपनी उपलब्धियां गिनाकर जनता का विश्वास जीतना चाहती हैं। अब देखना होगा कि सत्ता की में किसके सिर पर ताज चढ़ता है।

पांच फरवरी को एक साथ 70 सीटों पर होंगे मतदान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर एक साथ मतदान होगा। 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। विदित हो कि 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाई थी। अब इस बार देखना है कि क्या आप हैट्रिक लगाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/three-year-old-girl-raped-by-uncle-in-ups-etah/

Exit mobile version