कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या मामले में आरोपी संजय राय दोषी करार, आज होगा सजा का एलान
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में आरोपी संजय राय को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। फैसले पर सुनवाई सियालदह कोर्ट की विशेष अदालत में हुई। रविवार को सजा सुनाई जायेगी।
9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आराजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पीड़िता का शव अस्पताल के चौथी मंजिल से बरामद किया गया था। इस मामले के संजय राय को आरोपी बनाया गया था। वह सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित के कमरे में घुसते हुए दिखा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया था। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए थे। संजय राय ने 4 शादियां की थी। उसके गलत आचरण के चलते तीन पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थी। चौथी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके अलावा आरोपी का फोन में पोर्न वीडियो मिले थे। यह भी खुलासा हुआ था की आरोपी संजय राय पोर्न देखने का शौकीन था।
आरोपी को फांसी देने की हो रही मांग
इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। अस्पतालों में कार्यबहिष्कार हुआ था। पीड़िता को कई दिनों तक कैंडल निकलकर श्रद्धांजलि दी गई थी। कुछ जगहों पर आक्रोश में सैंडल मार्च में भी निकाला गया था। चारों तरफ यही मांग चल रही थी की आरोपी संजय राय को फांसी दी जाय। आक्रोश और अस्पतालों में कार्यबहिष्कार के चलते मामला और गर्म हो गया था। मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई थी। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/bjp-announces-candidates-for-68-seats-in-delhi-smriti-irani-nupur-sharma-denied-tickets/