सहवाग और आरती की बचपन से थी दोस्ती, 17 साल बाद प्यार में बदला, अब रिश्ते टूटने के कगार पर
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच दूरियों की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने Instagram से अपनी पत्नी को अनफॉलो कर दिया है। दोनों की एक साथ फोटो लंबे समय से सोशल मीडिया पर नहीं दिखा है। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते टूटने के कगार पर है।
हाल ही में सहवाग एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। फोटो में सहवाग के साथ उनकी पत्नी नजर नहीं आई थीं। इससे पहले दिवाली पर भी सहवाग ने अपना पिक पोस्ट किया था। इसमें उनका बेटा तो साथ में था, लेकिन पत्नी नजर नहीं आईं। कहा जा रहा है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी लंबे समय से साथ नही रह रहे हैं। दोनों के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इस कमेंट यह जानने की कोशिश कर रहे हैं की आखिर दोनों के बीच दूरियां क्यों हैं। लंबे समय से दोनों के बीच बनी दूरियां तलाक की तरफ बढ़ रही है।
2004 में की थी शादी
वीरेंद्र सहवाग और अहलावत की शादी 2004 में हुई थी। दोनों की दोस्ती बचपन की थी। 17 साल तक इंतजार के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटे का जन्म 2007 में हुआ था जबकि दूसरा बच्चा 2010 में जन्म लिया था। अब शादी के इतने लंबे सफर के बाद रिश्ता टूटने के कगार पर है। हालांकि अभी सहवाग और आरती ने इस संबंध के कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/telangana-ex-serviceman-chops-wifes-body-into-pieces-boils-it-in-dog/