Site icon The Ujala

राजस्थान में छात्राओं से छेड़खानी, दो शिक्षकों को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा

राजस्थान में छात्राओं से छेड़खानी, दो शिक्षकों को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा

राजस्थान के झुंझुनू में एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी कर दी। मामला उजागर होने पर बड़ी संख्या में लोग स्कूल के गेट पर पहुंच गए। एक महिला ने विद्यालय में घुसकर चप्पलों से शिक्षकों की पिटाई भी कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। दोनों शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। छात्राओं के बयान भी कराए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षक छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजते थे। परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे। लोगों का आक्रोश देखकर अन्य शिक्षक आरोपी शिक्षकों को एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटनस्थल पर पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझने का प्रयास किया। लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मंत्री ने उच्च अधिकारियों से बात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। गुढ़ा ने कहा कि स्कूल में इस तरह की घटना निंदनीय है। इधर, सीबीईओ ने आरोपी शिक्षकों को एपीओ कर दिया है।

ग्रामीणों ने जमकर की नारेबाजी

स्कूल में शिक्षकों की छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर इकठ्ठा होकर जमकर नारेबाजी की। गेट तोड़कर शिक्षकों की पिटाई करना चाहते थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अन्य शिक्षकों ने आरोपी शिक्षकों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थाने ले जाने के दौरान ग्रामीण पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ते नजर आए।

यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/harassed-by-lover-woman-kills-husband-in-bareilly/

Exit mobile version