छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी समेत 14 नक्सली ढेर

Photo of author

By Jyoti

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी समेत 14 नक्सली ढेर

Chhatisgah

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक ऑपरेशन में 14 नक्सली मारे जा चुके हैं। जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है। मुठभेड़ रविवार से जारी है। नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए है। अब तक की जानकारी में एक जवान के भी घायल होने की खबर है।

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि मैनपुर थाना क्षेत्र में नकली छिपे हुए हैं। इसमें कई ऐसे है जिन पर इनाम भी रखा गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी शुरु की। खुद हो घिरता देख नकली फायरिंग करने लगे। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी जयराम भी मारा गया है। सोमवार को सिर 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी। आज की ताजा सूचना में अधिकारी पुष्टि हुई है कि 14 नक्सली मारे जा चुके है। 60 से भी ज्यादा नकली घिरे हुए है। जवान लगातार सरेंडर करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन नकली फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों के पास के बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। जवान लगातार डट के मुकाबला कर रहे है। जवानों का कहना है कि एक भी नकली बच कर नहीं जायेंगे।

5 दिन पहले मारे गए थे 18 नक्सली

5 दिन पहले 16 जनवरी को भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें 18 नकली मारे गए थे। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर हुई थी। यह भी जवानों को पूर्व में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक जवान नक्सलियों को सरेंडर के लिए गए थे। लेकिन, नकली फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में 18 नक्सली मारे गए।

यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/sanjay-rai-convicted-in-rape-murder-case-of-kolkata-doctor/

Leave a Comment