
बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण के दौरान बड़ा हादसा, 65 फिट ऊंचा मंच टूटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 80 घायल
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 65 फिट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूटने से 7 लोगों की मौत हो है। 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बागपत से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में मंगलवार को सुबह 7 से 8 बजे के बीच जैन धर्म का निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। वहां 65 फिट ऊंचा मंच बनाकर भगवान की प्रतिमा रखी गई थी। इस दौरान कई श्रद्धालु सीढ़ियों से दर्शन के लिए जाने लगे। अधिक वजन बढ़ने से सीढ़ी टूट गई और श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर भारभराकर गिरने लगे। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। घायलों की संख्या 80 है। घटना के बाद ठेले पर लादकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची।
सीएम योगी ने बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों के तत्काल मौके पर पहुंचने और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।एसपी ने बताया कि निर्वाण कार्यक्रम 25 साल से होता है। कभी ऐसा नही हुआ। इस बार सीढ़ी कैसे बनी। स्ट्रैक्टर कैसे तैयार किया गया। इसकी जांच की जा रही है।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/political-fight-in-delhi-parvesh-verma-alleges-arvind-kejriwal-distributing-notes-in-exchange-for-votes/