महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर में एक दंपती ने अपनी शादी के सालगिरह पर शादी का जोड़ा पहन कर आत्महत्या कर ली। इस लोमहर्षक वारदात के पीछे का कारण कर्ज बताया जा रहा है। पीड़ित दंपती के ऊपर काफी कार्य था। इसे चुका पाने में असक्षम महसूस कर रहे पति-पत्नी ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो को पति-पत्नी ने आत्महत्या करने से पूर्व बनाकर अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपति की जेरिल और ऐनी काफी समय से तनाव में चल रहे थे। पति की नौकरी चली गई थी। शादी के 25 साल बीतने के बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं था। जरेल को नौकरी नहीं मिलने पर परिवार कर्ज में डूबता चला गया। कर जितना ज्यादा हो गया कि दंपति बहुत तनाव में हो गए। कोई भी जरूरत पूरा करने के लिए कर्ज के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इधर लोगों के तगादे भी आने शुरू हो गए थे। इन सबसे परेशान होकर दंपती ने अपने 26 में शादी के सालगिरह पर आत्महत्या करने का इरादा बनाया। सोमवार की रात दोनों ने सालगिरह के दिन काफी एंजॉय किया। बाहर से बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाया और घर पर आकर सो गए। मंगलवार को दोपहर तक दंपती जब बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर के अंदर जाकर झांका तो उनके होश उड़ गए। दोनों पति पत्नी फांसी पर लटक रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को नीचे उतर गया। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी अन्य कई पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
वीडियो संदेश के जरिए बताया आत्महत्या का कारण
अपने शादी के सालगिरह के दिन दंपति काफी सज धजकर एक दूसरे के साथ एंजॉय किया। इस रोमांस भरे पल का उन्होंने वीडियो भी बनाया। इसके बाद इसे व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया। वीडियो में दंपति शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। वीडियो संदेश के जरिए वह अपने आत्महत्या के पीछे के कारणों को बता रहे हैं।