बजट से मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत, सस्ते होंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। सरकार ने इस बार मिडिल क्लास के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब 12 लाख तक कमाई करने वाले लोगों से टैक्स नहीं लिया जाएगा। इससे पहले यह सीमा 7 लाख थी। बजट में कुछ इलेक्ट्रिक उपकरणों पर छूट दी गई है। अब मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते ही जायेंगे। बजट में व्यापारियों, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं के लिए भी कई एलान किए गए है।
किसानों के लिए मुख्य एलान
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रूपये तक लोन मुहैया कराया जायेगा। समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा दिया जायेगा। बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मिथिलांचल में सिंचाई के लिए कोशी नहर परियोजना शुरू होगी। इससे 50 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को लाभ मिलेगा। असम में यूरिया प्लांट लगेगा।
युवाओं के लिए विशेष पैकेज
स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रूपये के फंड की घोषणा की गई है।
मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी।
प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी।
पटना iit में हॉस्टल सुविधा बढ़ाया जाएगा।
मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जायेगा।
व्यापारियों के लिए मुख्य घोषणा
Msme ke लिए लोन गारंटी लिमिट अब 5 करोड़ के बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।
सूक्ष्म उद्योगों के लिए कास्टमाइज क्रेडिट कार्ड जारी किए जायेंगे। इसकी लिमिट 5 लाख होगी।
देश में खिलौना योजना को बढ़ावा दिया जाएगा।
महिलाओं और बुजुर्गों के लिए
अनुसूचित जाति की msme उद्यमी महिलाओं के लिए विशेष लोन योजना की व्यवस्था की गई है।
जो महिलाएं पहली पार उद्यमी बनेंगी उन्हें 2 करोड़ का टर्म लोन दिया जाएगा।
1 लाख अधूरे घर पूरे किए जायेंगे और 2025 में 40 हजार नए मकान लोगों को सौंपे जायेंगे।
मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।
36 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह टैक्स मुक्त किया जायेगा। साथ ही 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत घटाई जायेगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स में छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया जायेगा।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/harassed-by-lover-woman-kills-husband-in-bareilly/