Site icon The Ujala

ट्रंप के शपथ ग्रहण के शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक चुनौतियों पर हो सकता है मंथन

ट्रंप के शपथ ग्रहण के शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक चुनौतियों पर हो सकता है मंथन

अमेरिका में चुनाव संपन्न होने के एक माह बाद डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ट्रंप 20 जनवरी को पद की शपथ लेकर अमेरिका में दूसरी बार अपनी सरकार बनाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर के कई बड़े नेता शामिल होंगे। भारत को भी न्योता मिला हुआ है। भारत की तरफ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अमेरिका जायेंगे।

ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत सरकार को निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री कुछ कारणों से अमेरिका नहीं का पाएंगे। इसलिए उनके जगह पर भारत का प्रतिनिधित्व एस जयशंकर को करना हैं। कार्यक्रम संपन्न होने के वह ट्रंप प्रशासन से मुलाकात कर वैश्विक समस्याओं और चर्चा कर सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले 2016-20 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे। उसके बाद हार मिलने के बाद जो बाइडेन देश का प्रतिनिधित्व संभाल रहे हैं। अब ट्रंप 20 जनवरी को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन जायेंगे। उनकी सरकार में इस बार भारतीय मूल के कई लोग शामिल है। इससे भारत के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा।

चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हुए कई हमले

चुनाव के समय ट्रंप पर कई बार हमले हुए। एक बार तो गोली उनके कान पर छूकर निकल गई। गनीमत रही है उसको गोली नहीं लगी। अब ट्रंप सरकार में आने के बाद आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने हमास को कड़ी चेतावनी दी है को इसराइल के जवानों को छोड़ दो नहीं तो बड़ी तबाही होगी। ट्रंप के इस बयान से चोरों ओर माहौल गर्म है। सभी की नजरें ट्रंप की तरफ है।

जरूर पढ़े:-https://theujala.com/girl-commits-suicide-after-failing-in-uscc/

Exit mobile version