उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक मनचले युवक ने भाई बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया।

Photo of author

By Deepak Yadav

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक मनचले युवक ने भाई बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया।

भाई बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया

बस्ती | प्यार में पागल युवक का प्रपोजल जब लड़की ने ठुकरा दिया तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंच गया। उसने लड़की और उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया। हालांकि किसी की जान नहीं गई है। फिर भी पीड़ित परिवार युवक के खौफनाक कदम से डरा सहमा है। दरअसल हुआ यूं कि एक युवक अपने गांव की ही लड़की से प्रेम करता था।

लड़की के मुताबिक वह आरोपी लड़के को राखी बांधती थी और भाई मानती थी। लेकिन, मनचला लड़का अपनी बहन का ही आशिक बन गया। उसे प्रेम पत्र के माध्यम से अपने प्यार के बारे में बताया तो लड़की ने मना कर दिया। कहा कि तुम मेरे भाई हो। में तुम्हे रखी बांधी हूं, इसलिए ये कैसे हो सकता है। बदनामी की डर से लड़की ने प्यार करने से मना कर दिया।

कुछ दिन बाद जब युवती की शादी कहीं और फिक्स हो गई तो युवक गुस्से में आ गया। लड़की को अपने से दूर जाता देख वह बर्दास्त नही कर पाया और हत्या करने के इरादे से कुल्हाड़ी लेकर लड़की के घर पहुंच गया। आरोपी ने लड़की की बहन, मां और बहनों पर हमला कर दिया। सभी बीच बचाव में आए थे। हालाकि घटना में किसी की जान नहीं गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लड़की के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो था वायरल

लड़की ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि जिसे वह रखी बांधती है वह उसकी रक्षा करने के बजाय उसी का भक्षक बन जायेगा। आरोपी एकतरफा प्यार करता था। लड़की बदनामी की डर से उससे प्यार करने से इन्कार करती थी। जब आरोपी सभी कोशिशें नाकाम ही गई तो वह लड़की को जान से मरने की ठान ली।

कुछ खास :https://theujala.com/five-murdered-in-meerut-body-stuffed-in-gunny-bag/

1 thought on “उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक मनचले युवक ने भाई बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया।”

Leave a Comment