आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने 435 रन बनाकर रचा कीर्तिमान, मांधाना और प्रतीक ने जड़ा शतक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे में 435 रन बनाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 400 का आंकड़ा नहीं छुआ था।भारत और आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम पहले ही दो कैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी है।
आज बुधवार को तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज प्रतीक रावल और स्मृतिमंधना ने शानदार शुरुआत दी। प्रतीक रावल ने 129 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 154 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्के लगाए।
कप्तान मांधना ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 135 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 233 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद के भी खिलाड़ियों ने शानदार साथ दिया। इसके बदौलत भारतीय टीम 400 का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले भारतीय महिला टीम का सबसे बड़ा स्कोर 370 था, जो इसी सीरीज में आयरलैंड के दूसरे वनडे में बनाया था। 436 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम तेज गति से रन बना रही है। खबर लिखे जाने तक आयरलैंड का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन था। आयरलैंड के किसी भी खिलाड़ी ने 50 रन का आंकड़ा नहीं छुआ था।
महिला क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा स्कोर न्यूजीलैंड के नाम
महिला वनडे में सबसे बड़ा स्कोर न्यूजीलैंड के नाम है। इसमें भी आयरलैंड के विरुद्ध ही यह आंकड़ा छुआ था। न्यूजीलैंड ने साल 2018 में 491 रन बनाकर इतिहास रचा था। इस स्कोर को आजतक कोई भी टीम नहीं छू सकी है। न्यूजीलैंड के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड है। उसने अब तक 4 बार 400 का आंकड़ा पार किया है।
यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/arvind-kejriwal-is-contesting-from-the-new-delhi-seat/