मंगलवार को तेज भूकंप के झटके से तिब्बत दहल उठा। एक के बाद एक कई घर और इमारतें धराशाई हो गई। हादसे में करीब 53 लोगों की मौत हो गई है। इससे भी अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बिहार और असम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार तिब्बत के डूंगरी काउंटी इलाके में सुबह 9:00 के करीब भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर पाया गया। अचानक भूकंप के तेज झटके से लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोग घर छोड़कर भागने लगे। इस दौरान कई लोग ढह रहे मकानों और ईमारतों की चपेट में आ गये। आसपास चिक पुकार मच गई। हादसे में करीब 58 लोगों की मौत हुई है। 62 लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में दबे शवों को बाहर निकल गया।
भूकंप के तेज झटके से भारत में भी दहशत
तेज भूकंप के झटके का असर भारत के भी कई प्रदेशों में दिखा। बिहार असम पटना और सिक्किम में भी लोग दहल ग गए। हालांकि यहां कोई जन हानि की क्षति नहीं हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उसे दौरान काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। एक बार फिर भूकंप के तेज झटके ने लोगों के अंदर दशहत पैदा कर दिया है।
कुछ और भी:-https://theujala.com/what-is-hmpv-virus-this-virus-has-started-its-spread-in-india-hmpv/