104 भारतीय अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया अमेरिकी सैन्य विमान

Photo of author

By Jyoti

104 भारतीय अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया अमेरिकी सैन्य विमान

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को ट्रंप सरकार से वापस भेजना शुरू कर दिया है। बुधवार को अमेरिका के एक सैन्य विमान ने 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। लोगों के 13 बच्चे और 25 महिलाएं हैं। यहां भारतीय अधिकारी सभी लोगों की जांच करेंगे। इसके बाद सबको उनके घर भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, अवैध भारतीय प्रवासियों को मैक्सिको अमेरिका सीमा से गिरफ्तार किया गया था। भारत सरकार की सहमति के बाद सभी को वापस भेजा जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में 18000 भारतीय अवैध प्रवासी हैं। अमेरिका सरकार सभी अवैध प्रवासियों को भारत भेजने की तैयारी में है। 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिका का सैन्य विमान 4 फरवरी को सुबह 3 बजे रवाना हुआ था। 24 घंटे से अधिक समय बाद विमान भारत पहुंचा है। इसमें 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात पंजाब आई 30, महाराष्ट्र के 3 और उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के 2- 2 लोग शामिल हैं। अवैध प्रवासियों में कोई बड़ा अपराधी नहीं है।

1700 भारतीय अवैध प्रवासी हिरासत में लिए गए

ट्रंप सरकार बनने के बाद 1700 अवैध प्रवासी हिरासत में लिए गए हैं। सभी को सैन्य विमान से भारत भेजा जायेगा। इसमें 104 लोग भारत भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य देशों के भी अवैध प्रवासी अमेरिका में हैं। उन्हें भी ट्रंप सरकार वापस भेज रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में सबसे ज्यादा अवैध घुसपैठिया रहते हैं। ट्रैप ने सत्ता में आने से पूर्व यह ऐलान किया था कि उनकी सरकार बनेगी तो अवैध घुसपैठियों को उनके देश भेजा जाएगा। अब ट्रंप अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। ट्रंप सरकार का मानना है को अवैध प्रवासियों के चलते अमेरिका के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। अधिकतर जगहों पर प्रवासियों ने रोजगार पर कब्जा कर लिया है।

यह खबर जरूर पढ़े-https://theujala.com/peoples-lives-disrupted-due-to-cold/

Leave a Comment