Site icon The Ujala

महिला का आरोप- 4 साल से दुष्कर्म कर रहे थे कांग्रेस सांसद, पुलिस ने हिरासत में लिया

महिला का आरोप

महिला का आरोप- 4 साल से दुष्कर्म कर रहे थे कांग्रेस सांसद, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीतापुर। महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में 13 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई होनी है।पुलिस के अनुसार एक महिला ने इसी महीने तहरीर दी थी। आरोप था कि कांग्रेस सांसद ने चार साल पहले उसे साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। तब से लगातार दुष्कर्म करते आ रहे थे शादी के लिए दबाव बनाने पर बहाने बनाते थे। पुलिस ने मुकदम दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले में स्थानीय कोर्ट में उनकी याचिका खारिज कर दी गई। इसके बाद सांसद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की दरवाजा खटखटाया। वहां से भी राहत नहीं मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया। गुरुवार को राठौर अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान पुलिस पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

2018 में पहली बार हुई थी मुलाकात

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से महिला की पहली मुलाकात 2018 में हुई थे। इस समय राठौर सांसद हुआ करते थे। उन्होंने महिला को राजनीति में चमकाने का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि 2020 में सांसद ने आने घर बुलाया। वहां दुष्कर्म किया। विरोध किया तो शादी का झांसा दिया। उसके बाद से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने कुछ रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराया है। इधर पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि भी ही गई है।

यह खबर जरूर पढ़े- https://theujala.com/17-killed-in-stampede-at-maha-kumbh-after-rumours-spread/

Exit mobile version